डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत ! परिजनों का हंगामा

जहानाबाद : जहानाबाद शहर के इलाहाबाद बैंक के समीप एक निजी क्लीनिक में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब प्रसव कराने आई अंजनी कुमारी नामक महिला की मौत हो गई। महिला मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महुआ बीघा गांव की निवासी थी। रविवार को उसके परिजन द्वारा धर्मशिला नामक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा था।

मृतक के ससुर का कहना है कि डॉक्टर द्वारा कहा गया कि इस मरीज की खून की कमी है। जिस पर हमलोग के द्वारा छह हजार खून के लिए दिया गया। लेकिन जैसे ही डॉक्टर द्वारा इस महिला को खून चढ़ाया अचानक महिला की तबियत बिगड़ने लगी और महिला की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा हम लोगों से 20 हजार ले लिया गया। डॉक्टर की लापरवाही के कारण हमारे मरीज की मौत हो गई। जैसे ही परिवार जनों को महिला की मौत की खबर लगी परिवारजन उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामा को देखकर निजी अस्पताल के सभी कर्मी अस्पताल से फरार हो गए।

इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को लगी मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। नगर थाना अध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि एक महिला की मौत की खबर मिली है इसकी जांच की जा रही है कि महिला की मौत कैसे हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना का कारण क्या है। गौरतलब है कि आए दिन शहर में झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में पड़कर कई मरीजों की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसको लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...