Gopalganj में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया जम कर हंगामा

गोपालगंज: गोपालगंज में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के फागू छपरा गांव निवासी संजय शर्मा अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

बुधवार की ऑपरेशन कर महिला का प्रसव कराया गया। अचानक देर रात महिला की तबियत बिगड़ने लगी और गुरुवार को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया और पीड़ित परिजन से आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Saran में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, तीसरा हुआ फरार

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

GOPALGANJ GOPALGANJ

GOPALGANJ GOPALGANJ

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...