BJP कार्यालय में आज भी मिलन समारोह, कई बड़े नेता ने पार्टी की ली सदस्यता

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सीतामढ़ी, मधुबनी, जहानाबाद के वरिष्ठ नेता, सामाजिक शख्सियत एवं प्रसिद्ध चिकित्सक समेत सैकड़ों लोग आज भाजपा में शामिल हुए। आने वाले लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए चौधरी ने साफतौर पर कहा कि आप लोगों के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से 2024 में प्रदेश की 40 में से 40 सीट पर जीत दर्ज कर केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। 2025 में बिहार में भाजपा का कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि डबल इंजन की सरकार बनेगी तभी बिहार बदलेगा। उन्होंने कहा कि हमें मजबूत, विकसित, सुंदर और अपराधमुक्त बिहार बनाना है। आज के मिलन समारोह में डॉ. वरुण कुमार (सीतामढ़ी), डॉ. श्वेता (सीतामढ़ी), ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार (जहानाबाद) और काजल पूर्वे मधुबनी सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि पहले नीतीश कुमार केवल राजनीतिक रूप से पलटी मारते थे। लेकिन जब से भाजपा से वे अलग हुए है तब से वे इतने कमजोर हो गए है कि अब आदेशों पर भी पलटी मारने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले नीतीश कुमार जहरीली शराब से पीने से हुई मौत पर कहते थे कि जो पिएगा सो मरेगा। लेकिन जब भाजपा ने इस पर दबाव बनाया और आंदोलन किया तब इन्होंने पलटी मारते हुए मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रुपए मुआवजे की घोषणा कर दी। उस समय सीएम ने कहा कि जिनका पोस्टमार्टम होगा उन्हें ही यह राशि मिलेगी। इसके बाद फिर पलटी मारी और कहा कि अब सभी मृतकों के परिजनों को मिलेगा। इसी तरह पिछले दिनों रक्षा बंधन सहित कई पर्व त्योहारों की छुट्टी में कटौती कर दी थी। जब भाजपा और स्कूली बच्चों ने ऐसे तानाशाही आदेश का विरोध किया तब पलटी मारकर इस आदेश को रद्द कर दिया। इसी तरह दुर्गा पूजा के मौके पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का का आदेश निकाल दिया गया। इस पर जब हमलोगों ने विरोध किया तो नीतीश सरकार ने पलटी मारते हुए इस आदेश को भी वापस ले लिया।

उन्होंने कहा कि बिहार के भविष्य के लिए अब इस पलटी मार मुख्यमंत्री और सरकार को उखाड़ कर फेंकना जरूरी है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में सभी लोगों के सम्मान की रक्षा होगी और सुंदर बिहार बनेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सम्राट चौधरी के अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी उपस्थित रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : निजी अस्पताल दर्दनाक हादसे मामले में 3 कर्मी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के निजी हॉस्पिटल दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिला के...

Car Number Fraud Case: बाइक का नंबर लगाकर चला रहा था...

रांची में फाइनेंस कंपनी के डर से कार पर बाइक का नंबर लगाकर घूम रहे व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच...

JTET Crisis: झारखंड के 25 हजार शिक्षकों पर संकट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र...

झारखंड में करीब 25 हजार शिक्षकों के जेटेट आवेदन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र की मान्यता और तकनीकी त्रुटियों के कारण अटके हैं। समय रहते समाधान नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img