पटना से गया के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति, CM ने एयरपोर्ट पर दी विदाई

पटना : भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन पटना से गया के लिए रवाना हुई। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना की मेयर सीता साहू मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ. एस सिद्धार्थ, पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि, पटना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधिकारी राजीव मिश्रा ने विदाई दी।

सभी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फूलों के गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। साथ ही मुर्मू महाबोधि मंदिर का भी दर्शन करेंगी। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को बिहार आई थी। इस दौरान उन्होंने अपने पहले कार्यक्रम के तहत बिहार के चौथ कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया था। वहीं 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी गई थी जहां महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थी।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...