पटना : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी। इस खास मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के बड़े नेता सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है।
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा का अगला चुनाव महागठबंधन के घटक दल डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की नेतृत्व में लड़ेंगे। उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार भी कई बार कह चुके हैं। अगला चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं 2020 का भी विधानसभा चुनाव भी तेजस्वी यादव का चेहरा मानकर लड़ा गया था।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















