SSC CHSL 2026: SSC CHSL 2026 में 2536 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए Government Job का मौका

 SSC CHSL 2026 में 2536 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास युवा 7 अक्तूबर तक LDC, JSA और DEO पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


SSC CHSL 2026 नयी दिल्ली: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर आया है। कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के माध्यम से LDC, JSA और Data Entry Operator के कुल 2536 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर है।

SSC CHSL 2026: 12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

LDC और JSA पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ विशेष मंत्रालयों में DEO पद के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ मैथ्स विषय अनिवार्य है।

आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

SSC CHSL 2026: वेतन 19,900 से 81,100 रुपये तक

LDC और JSA पदों के लिए वेतनमान 19,900 से 63,200 रुपये और DEO पद के लिए 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह है। आवेदन SSC के नये पोर्टल से ऑनलाइन करना होगा।


Key Highlights

  • SSC CHSL 2026 में 2536 पदों पर भर्ती।
  • 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर।
  • LDC, JSA और DEO पदों पर नियुक्ति होगी।
  • परीक्षा टियर एक और टियर दो में होगी।

SSC CHSL 2026: दो चरणों में होगी परीक्षा

SSC CHSL 2026 परीक्षा टियर एक और टियर दो में होगी। टियर एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज से 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी और समय 60 मिनट रहेगा।

RSS Office Attack: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला, Funding Connection में...

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में NIA ने संदीप गुप्ता को हिरासत में लिया। पटना स्थित उसके दो फ्लैटों में तलाशी...

Ranchi Voter List: रांची में 35 वोटरों के नाम हटाने की...

 रांची के सुरसा गांव में 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी Form-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ ने...

Ranchi Municipal Corporation: रांची में 350 होर्डिंग और यूनिपोल पर Action,...

रांची में 350 अवैध होर्डिंग, यूनिपोल और विज्ञापन ढांचे हटाये जायेंगे। नगर निगम 10 सितंबर की रात से गैस कटर और क्रेन से कार्रवाई...