गया : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम सेकुलर पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर एक बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाने सभी चले थे। चौबे बनने चले थे लेकिन ताश की पत्ते की तरह सभी बिखर गए। उन्होंने दावा किया कि 2024-2025 के चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी। 2024-25 के चुनाव में एनडीए के अलावा लोगों के पास और कोई विकल्प नहीं है।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







