जमशेदपुरः विजयादशमी के अवसर पर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला खेला. सिंदूर खेला उत्सव में महिलाएं उत्साह से शामिल हुई. इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा से अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा. मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश व कार्तिक व महिषासुर की प्रतिमाओं को खुले स्थान में रखा गया. जहां उन्हें सिंदूर पहनाया गया. मौके पर सर्वप्रथम महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाया और उनसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया. विजयदशमी के दिन बंगाली समुदाय में सिंदूर खेलने की खास परंपरा रही है. इसके पूर्व शहर के देवी मंदिर और पूजा पंडालों में विजयदशमी का पूजन किया गया.
रिपोर्टः लाला जबीन

















