सिंदूर खेला कर सुहागिनों ने मां दुर्गा को दी विदाई, कलशों का किया विसर्जन

धनबाद : विजयदशमी पर पूरे झारखंड में मां दुर्गा को विदाई दी जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को मां दुर्गा की कलश विसर्जन का दौर शुरू हो गया. बंगाली समुदाय की महिलाओं ने इस अवसर पर सिन्दूर खेला की परंपरा निभाई. धनबाद के हीरापुर हरिमंदिर में सिन्दूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गई.

कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने महादशमी तिथि पर कलश विसर्जन कर मां दुर्गा को विदाई दी. बांग्ला समुदाय की सुहागन महिलाओं ने देवी प्रतिमा को सिंदूर लगाया. खुद भी सुहाग की मंगल कामना के साथ परंपरागत विधि से सिंदूर लगा आनंदित हुई. उलूक ध्वनि और शंख बजा जय नाद किया.

धनबाद के हीरापुर हरि मंदिर से विजयादशमी के मौके पर मां दुर्गा की कलश विसर्जन के बाद बंगाली समुदाय से जुड़ी महिलाओं ने सिंदूर खेला परंपरा का निर्वाह किया. ढाकेड़, तोले, कोमोर डूले के धुन पर जमकर नृत्य किया. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं माता की कलश विसर्जन में शामिल हुई.

सिंदूर खेला के संबंध में महिलाओं ने बताया कि वह अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए माता के चरणों में चढ़ाए गए सिंदूर को एक-दूसरे के मांग और चेहरे पर लगाया. उसी सिंदूर को सालों भर अपने मांग में सजाती है, ताकि उनके पति की उम्र लंबी हो.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

बार बालाओं के नृत्य से नव वर्ष का स्वागत, नोटों के साथ उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...