सिंदूर खेलकर बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई

गया : शहर के दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा आज सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाली समाज की महिलाएं पूरे पारंपरिक वेशभूषा में एक-दूसरे को सिंदूर लगाते हुए नजर आई। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी की गई। वहीं नाच-गाकर महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी।

इस मौके पर स्थानीय महिला हैप्पी चक्रवर्ती ने कहा कि नवरात्र के दशमी के दिन मां दुर्गा को विदाई दी जाती है। सिंदूर का बंगाली समाज की महिलाओं में काफी महत्व होता है, यही वजह है कि आज हमलोग सिंदूर खेल कर मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। जिस तरह से बेटी अपने मायके से विदा होती है, उसी तरह से आज मां दुर्गा की हमलोग विदाई कर रहे हैं। एक तरफ जहां मां के जाने का गम है, वहीं अगले वर्ष माँ दुर्गा जल्दी आए, इसके लिए हमें खुशी भी है। इसके अलावा मां दुर्गा से हम लोगों ने यह प्रार्थना की है कि आज विश्व में कई देश एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल है। पूरे विश्व में शांति आए और लोगों के मन से भय का वातावरण खत्म हो, इसी उद्देश्य के साथ हमलोगों ने पूजा अर्चना किया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...