इमामगंज के निजी अस्पताल में मरीज को दिया गया एक्सपायरी दवा, बिगड़ी तबियत

गया : गया जिले के इमामगंज नगर पंचायत अंतर्गत रानिगंज रोड में नीलांचल प्लेस के आगे फिजिशियन डॉक्टर दिगविजय नारायण के मेडिकल से एक मरीज को एक्सपायरी दवा देने का मामला प्रकाश में आया। मरीज अनिता देवी ग्राम रोहवे के भाई मंजय कुमार यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मेरी बहन अनिता देवी को जख्म हो गया था। जिसकी इलाज इमामगंज के डॉक्टर दिग्विजय नारायण के यहां 22 अक्टूबर 2023 को कराए थे।

मरीज अनिता देवी के भाई मंजय बताते हैं कि डॉक्टर के प्रेस्क्राइब के अनुसार जब स्थानिय ग्रामीण चिकित्सक से इंजेक्शन दो दिन लगातार दिलवाए तो तबियत सुधरने के बजाय बिगड़ना शुरू हो गई। तभी अचानक दवा पर नज़र पड़ गई। जिसका एक्सपायरी डेट फेल था। तभी इसकी शिकायत डॉक्टर साहब से करने उनकी क्लिनिक इमामगंज पहुंचे तो डॉक्टर साहब ने दुर्व्यवहार कर स्टॉफ से बाहर निकलवाने का आरोप लगाया।

इस समस्या को लेकर मरीज के भाई मंजय कुमार यादव ने इमामगंज के पत्रकारों से अपनी बात रखी जहां पत्रकारों ने इससे जुड़े आरोप के बारे में डॉक्टर दिग्विजय नारायण से मिलकर उनका पक्ष जाना तो उन्होंने एक्सपायरी दवा देने की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि मैं इमामगंज में 20 वर्ष से क्लीनिक चला रहा हूं। आजतक ऐसी शिकायत नहीं हुई थी। स्टाफ की गलती से मरीज को एक्सपायरी दवा देदी गई है।

साथ ही बताया कि इसमें स्टॉकिस्ट द्वारा हमारे साथ छल किया गया है। हमें जुलाई में उन्हों ने दवा दिया और हमारे स्टाफ द्वारा अक्टूबर में सेल किया गया है। जिसका एक्सपायरी डेट नवां महीने तक ही था। लेकिन उसमें रखा डेस्टिल वाटर का एक्सपायरी डेट 2026 तक था। यह हमसे माइनर भूल हुई है। अगर इसतरह डॉक्टर की बड़ी लापरवाही और भूल होती रहेगी तो मरीज को बड़ा नुकसान हो सकता है या जान भी जा सकती है। इस तरह की लापरवाही पर संबंधित स्थानिय और जिला प्रशासन को ध्यान देते हुए उचित करवाई करने की जरूरत है। ताके आगे इस तरह की घटना से डॉक्टर किसी मरीज के साथ खेलवाड़ न करें। इस तरह का कितने मरीज के साथ घटना घट रही होगी। लेकिन शिक्षित परिवार के कारण डॉक्टर की यह भारी चोरी पकड़ी गई।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में...

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क...

पराली से होगी समृद्धि: Bihar Government Crop Management Scheme से किसानों...

बिहार सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है, जिसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर किसानों की आय...

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img