‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत भोजपुर से 25 अमृत कलश यात्रा रवाना

आरा : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भोजपुर से 25 अमृत कलश यात्रा आज एनवाई के की युवा कार्यक्रम अधिकारी निकिता सिंह के नेतृत्व में आरा से पटना के लिए रवाना हो गए। ये अमृत कलश यात्री पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए निर्धारित ट्रेन से बिहार के अन्य जिलों से आए अमृत कलश यात्रियों के साथ आज शाम को रवाना होंगे। आज इन अमृत कलश यात्रियों के भारत माता की जय के नारे से आरा जंक्शन परिसर गुंजायमान हो उठा। अपने हाथ में सांकेतिक अमृत कलश लिए ये यात्री स्टेशन परिसर में आकर्षण का केन्द्र बने रहे। लोगों ने इनकी सफल सुगम यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।

इन अमृत कलश यात्रियों ने गर्व से बताया कि उनके जिला के अमर शहीदों के आंगन की मिट्टी उन्होंने एकत्रित की है जो ससम्मान नई दिल्ली में अमृत वाटिका में स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर इस बात के लिए गर्व है। जिन वीर कुंवर सिंह, कवि कैलास और सन् 1942 के आंदोलन में चासी, ढकनी और लसाढ़ी के अमर शहीदों को किसी सरकार ने राष्ट्रीय फलक पर पहचान स्थापित करने के गंभीर प्रयास नहीं किए। उन तमाम शहीदों के आंगन की मिट्टी अमृत वाटिका में स्थापित कर आज उचित सम्मान दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कवि कैलाश घोड़ा देई आरा, भोला जमीरा आरा, कृत यादव जमीरा आरा, अकली देवी लसाढ़ी अगिआंव, वासुदेव सिंह लसाढ़ी अगिआंव, सभापति सिंह लसाढ़ी अगिआंव, महादेव यादव लसाढ़ी अगिआंव, गिरिवर सिंह यादव लसाढ़ी अगिआंव, जगरनाथ सिंह लसाढ़ी अगिआंव, रामानुज पाण्डेय चासी अगिआंव, राजदेव साह चासी अगिआंव, केसवर सिंह चासी अगिआंव, शीतल लोहार चासी अगिआंव, शीतल प्रसाद सिंह ढकनी अगिआंव, केशव प्रसाद सिंह ढकनी अगिआंव, कपिलदेव राम कोईलवर कोईलवर, अमीत अली कोईलवर कोईलवर, फुल कुमारी देवी हरदिया जगदीशपु, राम अवतार सिंह हरदिया जगदीशपु, महादेव प्रसाद बिहिया बिहिया, मुन्नी हलवाई बिहिया बिहिया और फेकन बारी इटिम्हा पीरो आदि के नाम भोजपुर के अमर शहीदों की सूची में शामिल हैं। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने अपने प्राणों की आहुति दी। जबकि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 की क्रांति के अमर नायक रहे हैं।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img