‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत अमृत कलश 30 अक्टूबर को भेजा जाएगा दिल्ली

पटना : भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत पूरे बिहार से आए अमृत कलश को रविवार को नई दिल्ली भेजा जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय से एक बजे दिन में कलश यात्रा निकलकर शहीद स्मारक होते हुए पटना जंक्शन स्टेशन जाएगी । जहां से विशेष ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इस कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी करेंगे। इस कलश यात्रा में पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

बिहार भाजपा के महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि नौ अगस्त से शुरू मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम के तहत 28348 गांवों से हर घर की आंगन की मिट्टी लेकर 16829 अमृत कलश में श्रद्धा पूर्वक रखा गया। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी प्रखंड कार्यालय से एक-एक अमृत कलश में हर घर के आंगन की मिट्टी को अपने अपने प्रखंड कार्यालय से लेकर बिहार के युवा कल यानी 29 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। इसके बाद 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोग मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद 11.30 से 12.30 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश राज्यस्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन और नेताओं का उद्बोधन होगा।

तिवारी ने कहा कि इसके बाद एक बजे दिन में प्रदेश कार्यालय से कलश यात्रा निकलेगी। दो बजे शहीद स्मारक , बिहार विधानसभा के पास पंच प्रण प्रतिज्ञान और फिर रोड शो होगा। चार बजे पटना रेलवे स्टेशन से 1500 युवा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना होंगे। नई दिल्ली में 31 अक्तूबर को कर्तव्य पथ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 हजार युवाओं को पंच प्रण प्रतिज्ञा का शपथ दिलाएंगे। देश भर के 7500 प्रखंडों से दिल्ली पहुंचे अमृत कलश की मिट्टी से वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में एक अमृत वाटिका का निर्माण करेंगे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...