निबंधन कार्यालय परिसर के स्टांप वेंडर के यहां छापेमारी, एक गिरफ्तार, 3 का लाइसेंस रद्द

बांका : बांका में सरकारी स्टाम्प शुल्क से अधिक रुपया वसूलने की सूचना पर एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को अमरपुर निबंधन कार्यालय परिसर के स्टांप भेंडर के दुकान में छापेमारी किया। जिससे स्टांप भेंडर के बीच लगभग एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। छापेमारी की सूचना पर निबंधन कार्यालय में सक्रिय दलाल मौके से फरार हो गया। वहीं पूछताछ के दौरान एसडीओ ने एक दलाल को मौके पर हिरासत में लेकर सब रजिस्ट्रार को कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया। हिरासत में लिया गया दलाल गालीमपुर गांव का गंगा प्रसाद पंजियारा है।

पूछताछ में बताया कि वह यहां आने वाले लोगों का आवेदन एवं फार्म आदि भरने में सौ पचास रुपया लेता है। दलाल के स्वीकारोक्ति बयान से एसडीओ ने सब रजिस्ट्रार को दलाल के खिलाफ कानूनी करने को कहा। छापेमारी में बांका के रजिस्ट्रार, अमरपुर की सब रजिस्ट्रार खुश्बू कुमारी, प्रभारी बीडीओ गोपाल प्रसाद गुप्ता थे। एसडीओ ने सभी सात भेंडर के स्टांप बिक्री रजिस्टर का जांच करते हुए जब्त कर लिया। एसडीओ की इस कार्रवाई से निबंधन कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

वहीं सब रजिस्ट्रार खुश्बू कुमारी ने एसडीओ को सभी स्टांप वेंडर को तत्काल निबंधन कार्यालय परिसर से हटाने का अनुरोध की। साथ ही बताया कि स्टांप के लिए आनलाइन की व्यवस्था है। जिससे आसानी से जरूरतमंद को सरकारी स्टांप भी उपलब्ध हो जा रहा है। बतातें चलें कि सरकारी स्टांप में स्टाम्प भेंडर द्वारा अधिक राशि वसूल किया जा रहा था। जिसको लेकर आए दिन शिकायत भी मिल रही थी। लेकिन भेंडर एवं दलाल की सक्रियता से आम लोगों को स्टांप नहीं मिल पा रहा था। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि सरकारी स्टाम्प में अधिक रुपया वसूले जाने की शिकायत पर डीएम के आदेश में छापेमारी किया गया। सभी भेंडर के दुकान एवं रजिस्टर का भी जांच किया गया। पूछताछ में एक संदिग्ध के खिलाफ सब रजिस्ट्रार को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...