निबंधन कार्यालय में सब रजिस्ट्रार के कई ठिकानों पर EOU की टीम ने दी दबिश

भागलपुर : भागलपुर में जिला निबंधन कार्यालय में सब रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थापित विनय सौरभ के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना की टीम ने दबिश दी है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओयू की दो टीम भागलपुर पहुंची। एक टीम ने निबंधन कार्यालय और एक टीम ने उनके भागलपुर स्थित निजी निवास अभिनव एनक्लेव में छापेमारी की टीम ने विनय सौरभ से घंटों पूछताछ की। बैंक अकाउंट्स और कागजातों को खंगाला। टीम को यहां से कई बैंकों में खाता वह पत्नी के नाम पर बीमा पॉलिसी के कागजात मिले हैं। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी राजन प्रसाद ने जानकारी दी।

Goal 7 22Scope News

पूर्णिया स्थित आवास व सासाराम स्थित पैतृक आवास, समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की

इसके साथ ही पूर्णिया स्थित आवास और सासाराम स्थित पैतृक आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सब रजिस्ट्रार ने आय से 188 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की जो अवधि और भ्रष्ट तरीके से अर्जित की गई थी। पटना, सासाराम, पूर्णिया और न्यू जलपाईगुड़ी समेत कई स्थानों पर भूखंड खरीदे, दुकानें खरीदी। इओयू को सूचना मिली थी कि जिला अवर निबंधक विनय सौरभ द्वारा भ्रष्ट एवं अवैध तरीके से आय के ज्ञात स्रोतों एक करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपए की तुलना में काफी अधिक दो करोड़ 70 लाख 78 हजार मूल्य की परिसंपत्ति अर्जित करने जो उनके वैध संपत्ति से करीब 188 परसेंट अधिक है। इस आरोप में आर्थिक अपराध थाना में कांड दर्ज कराया गया था।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार में साइबर अपराधियों की खैर नहीं, EOU चलाएगा व्यापक अभियान…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...