मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन

दुमकाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मयुराक्षी नदी पर बने झारखंड के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया. पुल का निर्माण 198 करोड़ की लागत से किया गया है. इस पुल की लंबाई 2.34 किलो मिटर है. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 193 करोड़ का लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन और 143 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाली सड़क का शिलान्यास भी किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नाम शिबू सोरोने के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था. इसलिए पुल का नामकरण शिबू सोरेन के नाम पर किया जाएगा. मयूराक्षी नदी पर पुल के बनने से दुमका के कई गांव के जिला मुख्यालय से दूरी मात्र 15 किलोमीटर रह गई है, पहले यह दूरी 30 किलोमीटर थी. पुल बन जाने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने जाने में परेशानी नहीं होगी. साथ ही काॅलेज आने जाने में युवाओं को सहूलियत होगी.

 

 

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...