सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5.85 लाख रुपये की ठगी

रांची: राजधानी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5.80 लाख रुपये की ठगी और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है, मामले में लाह कोठी रोड निवासी अमित मुंडा की शिकायत पर हिंदपीदी थाना में केस दर्ज किया गया है. इसमें ठगी का आरोप टुन्ना लकड़ा पर है.

शिकायतकर्ता के अनुसार नौकरी की तलाश करने के दौरान उसकी मुलाकात अपने चचेरे भाई के माध्यम से लाह कोठी रोड निवासी टुन्ना लकड़ा से हुई थी.

आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा था कि उसका संपर्क उन लोगों के साथ है, जो उसे सरकारी नौकरी दिलवा सकते है. यह भी कहा कि वह कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है. इसके बाद आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर शिकायतकता से विभिन्न तिथियों में 5.85 लाख रुपये नकद लिये.

इसके बाद आरोपी ने रांची सिविल कोर्ट में चपरासी की नौकरी से संबंधित एक नियुक्ति पत्र दिया. यह भी कहा कि नौकरी के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपये मिलेंगे.

इसके बाद शिकायतकर्ता को आरोपी लेकर सिविल कोर्ट परिसर पहुंचा और वहां इधर-उधर घुमाने के बाद गायब हो गया. बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है।

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...