Job Fraud: रांची में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर लगाया चूना

 रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने सरकारी कार्यालयों के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर धोखाधड़ी की।


Job Fraud रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। हिनू स्थित किलबर्न कॉलोनी निवासी विजय कुमार सिन्हा की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान डालटेनगंज के सूदना स्थित नियर गायत्री मंदिर रोड निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है।

Job Fraud:नौकरी का झांसा देकर ऐंठे 27 लाख रुपये

प्राथमिकी के अनुसार, वर्ष 2023 में विजय कुमार सिन्हा की मुलाकात हिनू स्थित शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर कुमार गौरव से हुई थी। आरोप है कि कुमार गौरव ने खुद को नौकरी दिलाने में सक्षम बताते हुए विभिन्न सरकारी संस्थानों में नियुक्ति का भरोसा दिलाया। उसकी बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 27 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।


Key Highlights

  • नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज।

  • डोरंडा थाना में पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज।

  • आरोपी पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर धोखाधड़ी करने का आरोप।

  • दुमका, पलामू डीटीओ कार्यालय, हजारीबाग आईटीआई और सिविल कोर्ट के नाम पर दिया झांसा।

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


Job Fraud:सरकारी संस्थानों के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाए

शिकायत के मुताबिक, रुपये लेने के बाद आरोपी ने दुमका और पलामू डीटीओ कार्यालय, हजारीबाग आईटीआई तथा सिविल कोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर और अकाउंटेंट पदों के कथित ज्वाइनिंग लेटर दिए। बाद में जांच में ये सभी दस्तावेज फर्जी निकले, जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

Job Fraud:पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित की शिकायत पर डोरंडा थाना पुलिस ने आरोपी कुमार गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Highlights

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...