Fraud : महिला के खाते से निकाल लिये तीन लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

रांची: मधुकम निवासी महिला शिव देवी ने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी को लेकर लोकेश कुमार और गौरव सोनी के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

महिला ने पुलिस को बताया कि वह कचहरी चौक के पास नर्सरी में पौधा बेचने का काम करती है, उसने 14 जुलाई 2023 को हरमू स्थित एक शोरूम से 60 हजार रुपये डाउन पेमेंट कर एक बाइक ली थी.

इसके बाद शोरूम कम लोकेश कुमार के ए मांगने पर फाइनेंस के बदले 16 जुलाई को दो चेक दिया. बाद में महिला को बैंक से पता चला कि उसके एकाउंट से दो अगस्त 2023 को चैक के जरिये तीन लाख रुपये की निकासी हुई है.

इस संबंध में बैंक से और पता करने पर महिला को जानकारी मिली कि उक्त रकम की निकासी गौरव सोनी नामक व्यक्ति ने की है. इसके बाद महिला ने शोरूम जाकर मामले में पता करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ.

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...