दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम

नवादा : नवादा मुफासील थाना के अकौना बेलदारी निवासी मोहन चौहान अपनी पत्नी को दहेज के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दिया। परिजनों ने बताया कि चार महीना पहले विनीता की शादी छोटन चौहान के पुत्र मोहन चौहान से हिंदू रीति रिवाज के साथ किया गया था। दहेज में नगद और जेवरात भी दिए गए थे कुछ रुपए बाकी रह गए थे उसे लड़की के पिता ने कहा कि बाद में दे दिया जाएगा लड़का ने शादी के बाद एक अपाचे बाइक मांग कर लिया बाइक नहीं देने के कारण लड़की को प्रत्येक दिन प्रताड़ित किया जा रहा था।

गुरुवार की रात लड़की को पीट-पीटकर गला में डंडा लगाकर हत्या कर दिया गया। जब लड़की के मायके वाले को पता चला तो लड़की के परिवार वाले नालंदा जिला के लक्ष्मीनिया बीघा से नवादा आए और उन्होंने देखा कि लकड़ी बेड पर गिरी हुई थी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया। परिवार वालों ने बताया कि नालंदा जिला के लक्ष्मीनिया बीघा भागवत चौहान के पुत्री से छोटन चौहान के पुत्र की शादी चार महीने पहले हुई थी।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...