Advertisment

युवक का अपहरण, फिर पीट-पीटकर हत्या, शव को मकई के खेत में दफनाया

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक पहले अपहरण किया फिर बाद युवक को पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को मकई के खेत में गड्ढे में दफना दिया। बताते चलें कि युवक 16 मार्च से लापता था। आज उस युवक का शव एक मकई के खेत से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं परिजनों ने कहा है कि युवक को पहले अपहरण किया उसके बाद बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर शव को मकई के खेत में गड्ढा बनाकर दफना दिया।

हत्या के बाद इलाके में फैली सनसनी

वहीं इस युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया गया है। यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी चौधरी टोल के कैथमा बढ़ की है। मृतक युवक की पहचान रामदीरी नकटी टोला के रहने वाले हरि किशोर सिंह का पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है।

लोग मकई के खेत में शौच करने के लिए गया तो काफी बदबू देने लगा

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि पिछले 16 मार्च को घर से दो-तीन युवक इस बुलाकर ले गया। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। थकहार कर परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी। मटिहानी थाने के पुलिस भी लगातार खोजबीन कि अपने स्तर से कर रहे थे। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि जब आज कुछ लोग मकई के खेत में शौच करने के लिए गया तो काफी बदबू देने लगा। जब पास जाकर लोगों ने देखा तो फिर उस गड्ढा को खोदा गया तो उस गड्ढे में शव दफनाया हुआ था।

यह भी देखें :

3 दिन से युवक था लापता, आज उसका शव को मकई के खेत से हुआ बरामद – मटिहानी थाना अध्यक्ष

लोगों ने बताया है कि दीपक कुमार को निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दी हत्या करने के बाद मकई के खेत में गड्ढा खून कर शव को दफना दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी है। मौके पर मटियानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि लोगों का कहना है कि अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गया है और युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को मकई के खेत में गड्ढा में दफना दिया गया। वहीं इस संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पिछले तीन दिन से युवक लापता था आज उसका शव को मकई के खेत से बरामद हुई है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर हुए फरार…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...

Giridih SIR 2026 Voter List: गिरिडीह में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू,...

Giridih SIR 2026 Voter List: जिले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR-2026) अभियान के तहत वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो...