गया पहुंचे केके पाठक, निरीक्षण कर अधिकारियों को चेताया, सुधार लाने का दिया सख्त निर्देश

गया : बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक आज गया अचानक पहुंचे जहां पंचायती अखाड़ा के समीप डायट का निरीक्षण किया। जहां बच्चों का क्लास रूम से लेकर कंप्यूटर लैब और परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने देखा कि कंप्यूटर लैब खाली पड़ा है। जिस पर उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कम से कम एक दिन भी तो बच्चों को कंप्यूटर पढ़ा दीजिए।

वही परिसर में बने शौचालय को भी देखकर केके पाठक ने कहा कि यहां पर कमरे और छात्रों की संख्या से ज्यादा शौचालय की संख्या है। इस दौरान डायट प्रिंसिपल को गंदगी सहित शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया है। इस निरीक्षण के दौरान गया के जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम, आरडीडी और जिला शिक्षा अधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...