छपरा में 26 नवंबर को होगा मातृ शक्ति सम्मेलन, सभी जिलों से हजारों की संख्या में भाग लेंगी महिलाएं

छपरा : छपरा में 26 नवंबर को होगा मातृ शक्ति सम्मेलन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के सभी जिलों से हजारों की संख्या में इस सम्मेलन में महिलाएं भाग लेंगी। इस आयोजन की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। बता दें कि इस कार्यक्रम की संयोजिका संगीता सिंह ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को सारण जिले के प्रेक्षागृह में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन होना तय हुआ है। जिसको लेकर जन जागरूकता के लिए आज एक प्रेसवार्ता की गई। जिसके माध्यम से छपरा सीवान गोपालगंज सहित आसपास के अन्य जिलों से महिलाओं को आमंत्रित किया गया।

वही इस आयोजन की का डॉ. नीतू सिंह ने बताया कि इस मातृ शक्ति सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बरकरार रखने एवं उसके प्रति लोगों को जागरूक करना ही उद्देश्य है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि स्त्री और पुरुष समाज के दो महत्वपूर्ण इकाई है। दोनों के समान विकास और योगदान के बिना ना स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है ना राष्ट्र का उत्थान। मातृशक्ति होने के नाते तो स्त्री विधाता की विशेष कृति है। इसलिए भारतीय संस्कृति में उसे शक्ति स्वरूप और पूज्य और आदरणीय माना गया है।

26 नवंबर को कार्यक्रम के दौरान एक लघु फ़िल्म का भी प्रदर्शन होगा उसके बाद महिला सम्मान भी आयोजित है। वहीं इस आयोजन को लेकर आज शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक बैठक की गई। जिसमें प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर नीतू सिंह संगीता सिंह, जयप्रकाश विश्व विद्यालय के मनोविज्ञान विषय में शोध कर रही स्कॉलर पूजा कुमारी, रितु कुमारी, अंजलि कुमारी और ऋतु शिखा सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद थी।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Gumla Market Renovation: गुमला का सबसे बड़ा बाजार बदहाली की मार...

Gumla Market Renovation: गुमला के मुख्य बाजार की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बाजार में जगह-जगह फैले कचरे, जलजमाव और कीचड़ की वजह...

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...