छपरा, आरा और पटना सिटी में मनाया गया शिक्षक दिवस, दोनों जगहों पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

छपरा/आरा/पटना सिटी : देश सहित बिहार में आज यानी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों के स्कूलों में आज शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही आज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई शिक्षकों को सम्मानित भी किया है। वहीं बिहार के छपरा और पटना सिटी में भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

शिक्षक दिवस पर छपरा के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. फिरोज अहमद को उनके घर जाकर किया गया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत स्काउट और गाइड सारण ने नई परंपरा की शुरुआत करते हुए जगदम कॉलेज छपरा के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. फिरोज अहमद को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत स्काउट और गाइड सारण के जिला सचिव डॉ. शहजाद आलम, जिला आयुक्त (स्काउट) अरुण परासर, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज, जिला प्रशिक्षक प्रणव एवं सोनू सहित स्काउट-गाइड हार्दिक, शुभम, सोनू, अमृता, चांदनी और मधु समेत एक दर्जन से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

डॉ. फिरोज अहमद शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत हैं – जिला सचिव डॉ. शहजाद आलम

कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि डॉ. फिरोज अहमद शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत हैं। उनका मार्गदर्शन सदैव छात्रों को नैतिकता, ईमानदारी और सेवा भावना की ओर प्रेरित करता रहा है। भारत स्काउट और गाइड द्वारा जिला मुख्य आयुक्त के निर्देश पर इस तरह घर जाकर शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा की शुरुआत को समाज में सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। वहीं अस्थाई जिला कार्यालय दिल्ली प्ले स्कूल में जिला मुख्य आयुक्त के द्वारा स्काउट और गाइड के जुड़े शिक्षकों को शाल देके सम्मानित किया गया।

यह भी देखें :

पटना सिटी में शिक्षक दिवस पर याद किए गए गुरुजन

पटना सिटी क्षेत्र के डॉ. जाकिर हुसैन संस्थान में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र एवं छात्राएं ने शिक्षकों का सम्मान समारोह मनाया। वहीं राधा, कृष्ण व पल्लवी को भी याद किया। छात्र-छात्राओं ने उन्हें कहा कि आज राधा, कृष्ण व पल्लवी को भी हमलोग याद कर रहे हैं। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं सम्मान शिक्षकों का किया गया। सभी छात्राएं काफी उत्सुकता से अपने शिक्षकों का सम्मान कर रही थी।

Zakir Husen 22Scope News

आज देश का निर्माण शिक्षक के हाथों में होता है – छात्र

छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को याद करते हुए कहा कि आज देश का निर्माण शिक्षक के हाथों में होता है। अब वह जिस शिक्षा का क्षेत्र में हो। शिक्षक को आदरपूर्वक उनका सामान करना चाहिए। क्योंकि उन्हें के बताए हुए मार्गदर्शन के अनुसार, बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है। डॉक्टर जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट कुम्हरार में स्थित है जहां काफी संख्या में छात्र-छात्राएं ने भाग लिया और जमकर रंग-बिरंगे कार्यक्रम मनाए। वहीं इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर, शिक्षकगण और काफी संख्या में छाक्ष-छात्राएं मौजूद रहे। शिक्षक ने सभी बच्चों को उजज्वल भविष्य की कामना की।

छात्र की उन्नति में ही अपनी सफलता देखता है शिक्षक – डॉ. अर्चना सिंह

शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित शांति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जन्म जयंती मनाई गई। उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात डॉ. राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Ara Teacher 22Scope News

सभी लोग परोक्ष या अपरोक्ष रूप से शिक्षा देने का कार्य करते हैं – अर्चना सिंह

स्वागत करते हुए प्राचार्या डॉ. अर्थना सिंह ने कहा कि सभी लोग परोक्ष या अपरोक्ष रूप से शिक्षा देने का कार्य करते हैं। हमारे पास मां की गोद से निकलकर अनगढ़ बालक आता है। शिक्षक उसे कुम्हार की भांति गढ़ कर एक मटके की शक्ल देता है। खुशी तब होती है, जब वहीं बच्चे अच्छी जॉब लेकर विद्यालय में अपने सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते है, उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही बच्चों को अच्छा, सच्चा एवं ईमानदार इंसान बना सकता है। जो राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते है। शिक्षक अपने छात्र की सफलता में ही अपनी सफलता देखता है। संभावना से विगत 29 वर्षों से एक पीढ़ी निकल गई। अब दूसरी पीढ़ी आ रही है। हमें बच्चों को पठन-पाठन से ज्यादा नैतिक शिक्षा देनी होगी। यही शिक्षकों का कर्तव्य है। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि आज शिक्षकों के लिए बड़ा ही अहम दिन होता है। शिक्षा संस्कार की जननी होती है। संस्कार विहिन शिक्षा का कोई महत्व नहीं होता है। इसलिए हमें बच्चो को संस्कार युक्त शिक्षा देना चाहिए। शिक्षक समाज का निर्माता होता है।

‘हम बच्चों को इसलिए पढ़ाते हैं कि वे आगे चलकर संस्कारवान बने’

आपको बता दें कि हम बच्चों को इसलिए पढ़ाते हैं कि वे आगे चलकर संस्कारवान बने। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चे शिक्षकों का चाल दाल, पहनावा, व्यवहार, आचरण एवं अनुशासन आदि का अनुसरण करते हैं। आपको कोई नया तरीका अपनाना चाहिए, जिससे आपसे प्रभावित हो। शिक्षक खुद को संस्कारवान बनाएं तभी बच्चे संस्कारवान बन सकते हैं। आपकी सफलता बच्चों में समाहित है। इसलिए अपने आप को साबित करें। संभावना स्कूल हमेशा से अपनी संस्कृति और संस्कार के लिए कार्य करता है। संभावना पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दीपेश कुमार ने कहा कि शिक्षक देश के राष्ट्र निर्माता होते है। शिक्षक से गलती होती है. तो पूरी पीढ़ी बर्बाद हो जाती है। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश रमण ने कहा कि संभावना स्कूल बच्चों को नन्हें पौधे से वृक्ष का रूप देता है। इसका उदाहरण हाल ही में सीबीएसई परीक्षा के दौरान भोजपुर टॉपर बनी कक्षा-12 की मुस्कान कुमारी है।

Ara Teacher 1 22Scope News

शिक्षक बच्चों एवं उनके परिजन पर फोकस करें – शिक्षक ब्रजेश तिवारी

शिक्षक ब्रजेश तिवारी ने कहा कि शिक्षक बच्चों एवं उनके परिजन पर फोकस करें। शिक्षकों में ज्ञान की कोई कमी नहीं है। बच्चों को अच्छे गुण सिखाएं। समारोह में छात्राओं ने समूह गीत ज्ञान के दाता सर्वपल्ली राधाकृष्णन् का वंदन और समूह गीत गुरू बच्चों को रखना संभाल के….. भी प्रस्तुत कर समा बांध दिया। समूह गीत प्रस्तुत करनी वाली छात्राओं में सलोनी सिंह, मिनाक्षी पाण्डेय, प्रतीज्ञा सिंह, शौम्या सिंह, सारिका सिंह, वंदना कुमारी, सिक्षम कुमारी, श्रेया, कृतिका कुमारी, प्रियांशी सिंह एवं श्रेयांग्नी शामिल रही। समारोह के दौरान संभावना पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक महेश शर्मा ने भजन गायन प्रस्तुत किया।

‘गजल प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया’

वहीं संभावना आवासीय उवि के संगीत शिक्षक अमितेश रंजन ने भोजपुरी लोक गीत, दीपेश कुमार ने भक्ति भजन एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने गजल प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं रेणु पांडेय ने युगल गीत ‘आदमी मुसाफिर रहे… प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र को मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्राचार्या एवं निदेशक ने शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया।

यह भी पढ़े : 10 से 19 सितंबर को बिहार में BSP करेगी ‘सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा’ 

मनोरंजन पाठक, नेहा पाठक और उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...