खूंटी में 15 नवंबर को पीएम के आगमन को लेकर बीजेपी की बैठक

खूंटीः 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस तथा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची आएंगे। पीएम के आगमन को लेकर खूंटी में आज भाजपा जिलाध्यक्ष गण की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

सभा में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि आगामी 15 नवंबर का दिन झारखंड की धरती के लिए ऐतिहासिक होने वाला है जब पीएम रेंद्र मोदी भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातु में सुबह के 10 बजे नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के झारखंड आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

पीएम विशाल जनसभा को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री जी ने 15 नवंबर जैसे ऐतिहासिक दिन को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रुप में घोषणा कर झारखंड का सम्मान बढ़ाया है। झारखंड की जनता से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। झारखंड की जनता का प्रेम उन्हें बार-बार झारखंड खींच लाता है। उन्होंने अपने मन की बात कार्यक्रम में भी कई बार झारखंड की खूब तारीफ की है।

अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अलग राज्य का सपना साकार किया था। इस दिन पीएम खूंटी में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस बैठक में बीजेपी के कई बड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...