ईडी अब जेल अधीक्षक हामीद अंसारी और जेलर को कर सकता है समन

रांची: शुक्रवार को ईडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापामारी की.ईडी ने कोर्ट में आवेदन देकर इस मामले मे जानकारी दी थी होर्टबार मे बंद प्रेम प्रकाश वह अन्य आरोपी कुछ जेल अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इडी के अधिकारियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहे है, इडी ने जेल में छापामारी के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी.

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद इडी के अधिकारियों की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे केंद्रीय कारा पहुंची और प्रेम प्रकाश सहित उससे संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापामारी शुरू की. छापामारी के दौरान प्रेम प्रकाश के अलावा जेल अधिकारियों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

इडी की टीम ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किये हैं. इडी अब जेल अधीक्षक हामीद अंसारी और जेलर को समन कर सकता है.
मनी लाउंडिंग के अभियुक्तों की निगरानी के दौरान इडी के अधिकारियों ने यह पाया कि प्रेम प्रकाश राज्य के अधिकारियों के साथ मिल कर इडी के अफसरों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहा है.

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...