बिरसा मुडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर पर हो सकता है हमला

रांची: वर्तमान में बिरसा मुडा केंद्रीय कारा, रांची के अधीक्षक हामिद अख्तर पर हमला हो सकता है. गैंगस्टर अमन ने हमले के लिए शूटरों को हथियार मुहया कराया है.

लातेहार की बालूमाथ पुलिस की पूछताछ में अमन साहू ने यह स्वीकार किया है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहते समय उसने अपराधी अमजद के मोबाइल नंबर से इंटरनेट का उपयोग किया था.

यह जानकारी के बाद उसे विशेष सेल में रखा गया था, जहां से उसका मोबाइल फोन उपयोग करके अपने सहयोगियों से संपर्क करने में समस्या हो रही थी. इसलिए उसने जेल अधीक्षक पर हमला कराने की योजना बनाई और उसके गैंग के सदस्य शाहरुख असारी से संपर्क किया.

वसीम अंसारी और जसीम अंसारी के पास जाकर शाहरुख ने हथियार जैसे काबाईन और पिस्टल मांगवाए. उसके भाई सैफ अंसारी उर्फ बबलू को जेल अधीक्षक रांची पर गोली चलाने का काम दिया गया.

सैफ अंसारी उर्फ बबलू ने कनभिट्टा जाकर वसीम अंसारी और जसीम अंसारी से कारबाइन और पिस्टल प्राप्त की. रंगदारी जमा करने के लिए अमन साहू ने खाता संख्या 00160200000673 के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाया है.

इस खाते में आने वाले पैसों को अमन साहू और सुजीत सिन्हा द्वारा अपने मित्रों, रिश्तेदारों, गैंग के सदस्यों और हथियार सप्लायरों को भेजा जाता है. इस शातिर की संबंधिता कई राज्यों के अपराधिक गिरोहों के सदस्यों से है।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...