रांची: नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार ने शुक्रवार को छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों ने छठ घाटों तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने समेत प्रकाश को व्यवस्था व घाटों पर एनडीआरएफ की तैनाती की मांग की. प्रशासक ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. बैठक राजीव रंजन मिश्रा, गोपाल पारीक, वेद सिंह, नकुलतिकी, सुमित साहू, शाहिल कुमार, कैलाश केसरी, नेपाल महतो, राजेश कुमार राम, प्रकाश चंद सिन, अनिल कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता छोटू, कुंदन कुमार, सुनील शर्मा, रामधन वर्मन आदि थे.


