मुंगेर : मुंगेर वासियों को भी शुक्रवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। जहां की तेजी से दो बार भूकंप आने के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग घर के बाहर निकल गए। भूकंप रात तकरीबन 11:40 बजे आया। उसके बाद लोग कुछ समझ पाते तबतक लोग इधर-उधर भागने लगे। क्योंकि यह वक्त लोगों के सोने का था लेकिन भूकंप के आने के बाद लोग घरों से अचानक बाहर निकलने लगे। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जा रही है।
वहीं मुंगेर जिले के प्रखंडों में भूकंप से काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वैसे तो भूकंप के झटके बिहार में हर जगह महसूस किए गए। वहीं बिहार के अलावे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी धरती डोलने लगी। वहीं भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

















