दिल्ली NCR के बाद बिहार में लगे भूकंप के झटके, सिवान रहा इसका केंद्र

डिजिटल डेस्क : दिल्ली NCR के बाद बिहार में लगे भूकंप के झटके, सिवान रहा इसका केंद्र। दिल्ली NCR में सोमवार की सुबह पौ फटने से पहले ही लगे भूकंप के झटकों के दहशत से अभी लोग उबरने के ही क्रम में थे कि नए सिरे से बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किेए जाने की सूचना सामने आई है। दिल्ली NCR में आए भूकंप के करीब ढाई घंटे बाद बिहार में भूकंप आया। बिहार में आए भूकंप के झटके की तीव्रता भी दिल्ली NCR की तरह रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। बताया जा रहा है कि बिहार में आए भूकंप के झटके का केंद्र सिवान रहा।

भूकंप के झटकों पर PM Modi ने कही ये बातें…

दिल्ली NCR में सोमवार की सुबह लगे भूकंप के तेज झटकों से दहशत में आए लोगों और बने हालात को देखते हुए तुरंत PM Modi ने दिल्ली NCR के वासियों से संयम बनाए रखने की अपील की।

अपने संदेश में PM Modi ने कहा कि – ‘…दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है।

…अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। गनीमत ये रही कि इस भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’

बता दें कि दिल्ली NCR में सोमवार की सुबह पौ फटने से पहले ही लगे तेज भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। Earthquake यानी भूकंप सोमवार की सुबह 5.36 बजे आया। दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

इस Earthquake के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूपी और हरियाणा में भी झटके महसूस किए गए।

भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा
भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा

दिल्ली के नांगलोई में था सोमवार सुबह आए भूकंप के झटकों का केंद्र

दिल्ली NCR में सोमवार को पौ फटने से पहले ही सुबह-सुबह Earthquake यानी भूकंप के लगे तेज झटकों का केंद्र दिल्ली का ही नांगलोई इलाका रहा। यह भूकंप सोमवार की सुबह 5.36 बजे आया।

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है।

अमेरिकी संस्था- यूएसजीएस ने भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की पुष्टि की। इसके मुताबिक 280 से अधिक लोगों ने सोमवार तड़के भूकंप के झटकों की सूचना दी। धरती में कंपन के बाद भूकंप की पुष्टि सिस्मोलॉजिस्ट से भी कराई गई।

भूकंप विज्ञान केंद्र की फाइल फोटो
भूकंप विज्ञान केंद्र की फाइल फोटो

सोमवार को आए Earthquake का केंद्र दिल्ली में 5 किमी गहराई में था

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इस Earthquake की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए। इसका केंद्र दिल्ली में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसीलिए झटके इतना ज्यादा तेज महसूस किए गए।

कुछ सेकंड तक चलने वाले झटके इतने तेज़ थे कि रिहायशी इलाकों में भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

बहुत सालों बाद दिल्ली-एनसीआर में इतना तेज Earthquake यानी भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस Earthquake यानी भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अलग-अलग इलाकों में महसूस किए गए।

दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, जिससे यहां मध्यम से तीव्र Earthquake यानी भूकंप आने का खतरा रहता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेल-यात्रियों ने बताया कि सोमवार की सुबह आया Earthquake यानी भूकंप इतना तेज था कि सब कुछ हिल रहा था।

साथ ही अचानक सबकुछ हिलने-डुलने और कंपन होने से स्टेशन और प्लेटफार्म पर मौजूद लोग डर की वजह से चिल्लाने लगे थे। अफरातफरी में लोग बाहर में खुले की ओर भागे। ऐसी ही सूचना गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद से भी मिल रही हैं।

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img