माप व तौल विभाग की कार्रवाई, कई दुकानदारों की हुई जांच

बक्सर : बक्सर जिला प्रशासन जहां एक तरफ भ्रष्टाचार को मुक्त करने को लेकर कमर कसी हुई है। दूसरी तरफ माप और तौल विभाग ने घटतौली करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बक्सर माप और तौल विभाग के निरीक्षक अनवर करीम के नेतृत्व में बक्सर के इटाड़ी बाजार में अभियान चलाकर कई दर्जन दुकानदारों के तराजू की जांच की गई। साथ ही बिना निबंधन के तराजू का उपयोग कर रहे दुकानदारों को नोटिस दिया गया।

बता दें कि इस कार्रवाई को लेकर कम तौलने वाले दुकानदारों में भगदड़ सा मच गया और दुकान छोड़कर भागने लगे। नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि सभी दुकानदार अपने-अपने दुकान पर रखे तराजू का निबंधन करा लें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। नोटिस जारी करने के साथ ही दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया। अगर एक सप्ताह के अंदर तराजू का निबंधन दुकानदार नहीं कराते हैं तो उनपर कार्रवाई किया जाएगा।

माप-तौल निरीक्षक अनवर करीम ने खास तौर पर बताया कि जो भी दुकानदार को अगर नया कांटा खरीदना है तो वह माप तौल द्वारा प्रमाणीत डीलर से ही कांटा लें नही तो दोनों पर कार्रवाई होगी। उपरोक्त हुए पूरी कार्रवाई पर पीड़ित ग्राहकों में खुशी की लहर है। माप-तौल विभाग को धन्यवाद भी दिए।

धीरज कुमार कि रिर्पोट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...