Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुकानदारों का हल्ला बोल, राष्ट्रपति कार्यक्रम के बाद दुकान लगाने से रोकने पर नगर निगम में प्रदर्शन

Adityapur News: दुकानदारों का हल्ला बोल –  जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित एनआईटी गेट से लेकर 4 नंबर क्षेत्र तक के दुकानदार भारी संख्या में नगर निगम पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया. दुकानदारों का कहना है कि 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एनआईटी आगमन और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मद्देनजर उनकी दुकानों को वहां से हटा दिया गया था.

दुकानदारों ने नगर निगम की अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। दुकानदारों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया था कि राष्ट्रपति का दौरा संपन्न होने के बाद वे अपनी दुकानें पुनः लगा सकेंगे. हालांकि, कार्यक्रम खत्म हुए कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें वहां बैठने नहीं दिया जा रहा है.

पूर्व पार्षद पर लगे गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप के कारण ही उन्हें दुकानें लगाने से रोका जा रहा है. दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी इसी व्यवसाय पर निर्भर है और लंबे समय से दुकानें बंद रहने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. पारुल सिंह ने दुकानदारों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और इस मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है.

Dhanbad News: ‘गांधी और गरीब को मिटाना चाहती है भाजपा’, सामने आया कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का बयान

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...