अमित शाह के बिहार दौर को लेकर राजद, जदयू और कांग्रेस ने किया कटाक्ष

पटना : देश के केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह कल यानी पांच अक्टूबर को बिहार के मुजफ्फरपुर दौरे पर आ रहे हैं। शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गरम है। बिहार महागठबंधन में शामिल तीन बड़ी पार्टियां राजद, जदयू और कांग्रेस पूरी तरह से बीजेपी पर हमलावर है। बिहार की तीनों बड़ी पार्टियों के नेता बीजीपी और अमित शाह पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने हमला करते हुए कहा कि यह बिहार है और बिहार जब-जब लीड किया है तब-तब देश की राजनीति में बदलाव हुआ है। अमित शाह यहां आकर किसी को क्या समझ लेंगे। उन्होने कहा कि अमित शाह चाहे हजार बार भी बिहार आ जाएं महागठबंधन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बिहार की धरती है यहां विदेश की कानून नहीं लागू होगा। इस बार बिहार पूरे भारत से बीजेपी और आरएसएस को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि अमित शाह के रैली में पैसा देकर भीड़ को इकट्ठा किया जाता है। पैसा के बल पर बीजेपी वाले भीड़ इकट्ठा करते हैं।

वहीं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कहा कि अमित शाह जो देश के गृहमंत्री हैं वह बिहार आ रहे हैं। इस बार भी वह बिहार के हक और हुकुम की बात नहीं करेंगे सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी करेंगे। भाजपा के अन्य नेता उनके स्वागत में लगे हुए हैं लेकिन सबका एक ही काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सम्राट चौधरी हो या अन्य नेता हो सब उनके गुणगान में लगे हुए हैं और संखनाद की बात कर रहे है। अभिषेक झा ने कहा कि शंखनाद तो बिहार से ही होगा लेकिन बिहार और पूरे देश से भाजपा का शंखनाद होगा।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि रंजन ने सीधे तौर पर अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। वरिष्ठ नेता शशि रंजन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से बिहार का माहौल खराब होगा। वहीं दूसरे अन्य राज्यों में घटनाएं घट रही है। लेकिन इस पर अमित शाह ना तो कुछ बयान देते हैं ना तो कोई कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता शशि रंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई घटनाएं घट रही है। केरल में बम ब्लास्ट की घटना पर केंद्र सरकार को और गृह मंत्री को जवाब देना चाहिए कि आखिर इस मामले में वह क्या कुछ कर रहे हैं।

अविनाश सिंह और आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...