Breaking : CM नीतीश आज पूर्णिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे बड़ी बैठक

पटना : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के बीच बैठकों का दौर जारी है। देश सहित सभी राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शनिवार को पूर्णिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के साथ बिहार के डीजीपी विनय कुमार के अलावा तमाम अलाअधिकारी मौजूद रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर यह बैठक की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले सरकार की तरफ से सभी अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।

goal 22Scope News

सीमावर्ती जिलों में बरती जा रही है विशेष सतर्कता

सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राज्य की नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद हैं। सीमांचल से नजदीक बांग्लादेश-नेपाल का बॉर्डर है। बांग्लादेश-नेपाल सीमा से लगने वाले जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीमावर्ती जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज आते हैं। बिहार पुलिस और एसएसबी के जवान सीमांचल इलाके में विशेष निगरानी कर रहे हैं।

यह भी देखें :

अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

दरअसल, तनाव के हालात देखते हुए बिहार के सीमांचल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस ड्यूटी पर लौटने का आदेश जारी हुआ है। सीमांचल की संवेदनशीलता को ध्यान में सीमा पर पुलिस और सुरक्षा-बलों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।

यह भी पढ़े : India Pakistan Attack : मिसाइल अटैक नाकाम, भारत के IDS ने मार गिराई, पाक के 4 एयरबेसों पर जोरदार धमाके

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...