आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने समाज कल्याण मंत्री का निजी आवास किया घेराव

दरभंगा : बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संधर्ष समिति दरभंगा के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 29 सितंबर से चल रहे आंदोलन अब सड़कों पर उतर चुकी है। इसी सिलसिले में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के द्वारा बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के लहेरिया सराय के पंडा सराय स्थित निजी आवास पर घेराव किया। इससे पूर्व आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के द्वारा लहेरिया सराय पोलो मैदान से एसडीओ कोठी पंडा सराय होते हुए एक रैली रोषपूर्ण नारेबाजी के साथ मंत्री के आवास पर पहुंचे।

बता दें कि सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका आवास के मुख्य गेट पर बैठ गए और जमकर बिहार सरकार एवं समाज कल्याण मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते रहें। समाज कल्याण मंत्री ने संघ के पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल ने मिलकर वार्ता किए और पांच सूत्री मांगों की एक ज्ञापन सौंपी गई। जहां मंत्री ने संघ के पदाधिकरियो के साथ वार्ता करने के बाद आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी मांगों को लेकर आपके आपके प्रदेश संघों साथ कई बार वार्ता हो चुकी है। आपलोग अपने अपने काम पर लौट जाएं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को बिहार सरकार समक्ष रखा जाएगा।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...