पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय के बाहर आज भी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा है। कुछ महिलाएं को चोट भी लगी है। बता दें कि भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेवी और सहायिका सड़कों पर मौजूद हैं। सरकार के खिलाफ अपनी हक की मांग कर रही है। साथ ही जमकर नारेबाजी भी कर रही हैं। तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर लगाए गए बैलून को फोड़ा।
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका लगातार चौथे दिन पूरे पटना में जोरदार प्रदर्शन करती दिखायी दी हैं। वहीं उन पर पुलिस ने लाठी में बरसाई और पीटा भी गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने कहा कि महिलाओं का अपमान करके उनसे माफी मांगते हैं शर्म नहीं आती है।

सेविकाओं ने कहा कि नीतीश सरकार ऐसे ही करके महिलाओं को नीचे गिराने का काम करते हैं। अपने वेतन को लेकर आंगनबाड़ी सेविका पटना के सभी सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। सामान्य वेतन समय पर नहीं मिलने को लेकर आंगनबाड़ी महिलाएं नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि भूखे प्यासे चार दिन से हमलोग सड़क पर भटक रहे हैं लेकिन यह बड़बोली सरकार हमलोग की बात नहीं सुनती है।
अविनाश सिंह, आफताब आलम और विवेक रंजन की रिपोर्ट

















