मेरी मां भी आंगनबाड़ी सेविका थी, समझती हूं दर्द- अम्बा प्रसाद

My mother was also an Anganwadi worker, I understand the pain – Amba Prasad

Hazaribagh- झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ,

हजारीबाग के बैनर तले बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया है.  

राज्य सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के बाद

संघ ने हजारीबाग नगर भवन हार्दिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार का आभार जताया है.

मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने पहुंची अंबा प्रसाद का

बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर पर ही भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया.

आंगनबाड़ी सेविका संघ ने अंबा प्रसाद का किया स्वागत

ढोल बाजे और ताशे की गूंज के साथ फूल मालाओं से लाद कर

अंबा प्रसाद को बुढ़वा महादेव मंदिर से अनंदा चौक होते हुए नगर भवन तक ले जाया गया.

इस दौरान पूरा इलाका अंबा प्रसाद जिंदाबाद और हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा.

 नगर भवन में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की मौजूदगी में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई.

हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के चेहरे पर लाया मुस्कान

 इस अवसर पर सेविकाओं को संबोधित करते हुए विधायक उन्होंने कहा कि

हमारी सरकार ने 38 हजार आंगनबाड़ी सेविका और

सहायिकाओं के चेहरे पर अब मुस्कान लाने का काम किया है.

मेरी मां खुद भी आंगनबाड़ी सेविका रह चुकी है

यही कारण है कि बचपन से ही इनके सुख-दुख से वाकिफ रही हूं. इतनी कम राशि मिलने के बावजूद

ये पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते है.

आज तक नहीं बनी थी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के लिए नियमावली

उन्होंने कहा कि इनके लिए आज तक राज्य में एक नियमावली भी नहीं बना था.

लेकिन हमारी सरकार ने एक ऐतिहासिक काम किया है.

चुनाव के वक्त बड़कागांव में सभा को संबोधित करने आए राहुल गांधी जी ने मंच से घोषणा की थी कि

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा

साथही ओबीसी आरक्षण समेत कई महत्वपूर्ण प्रश्नों निराकरण किया जाएगा.

हमारी सरकार ने पूरा किया राहुल गांधी का वादा

हमने राहुल गांधी के द्वारा दिया गया वादा को पूरा किया.  

इसके कारण आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं में खुशी का माहौल है

और इस फैसले के बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपये एवं

सहायिकाओं को 4750 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.

आने वाले 50 सालों तक हेमंत को कोई डिगा नहीं सकता

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...