फाइनल में पहुंचा भारत,जापान से आज खिताबी भिड़ंत

रांची: भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गयी है. शनिवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले गये सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 2-0 गोल से हराया. अब रविवार को होनेवाले फाइनल में भारत का सामना गत चैंपियन जापान से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में चीन को 2-1 से पराजित किया.

वहीं, तीसरे व चौथे स्थान के लिए चीन और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने अजेय रहते हुए लगातार छठवीं जीत दर्ज की.

कोरिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने तीन मिनट के अंदर दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किये. भारत के लिए पहला गोल स्थानीय खिलाड़ी सलीमा टेटे ने मैच के 11वें मिनट में किया.

वहीं, दूसरा गोल मैच के 19वें मिनट में वैष्णवी विठ्ठल फालके ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया. जापान ने चीन को हराया इससे पूर्व दिन के पहले सेमीफाइनल में चैंपियन जापान ने चीन को 2-1 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया.

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...