दशकों से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे रेजलीबांध तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शिलान्यास,बनेगा जिले का सिरमौर

धनबाद: लगभग 3 दशकों से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे धनबाद के गोविन्दपुर में अवस्थित अंग्रेजों के जमाने का बेहद खूबसूरत तालाब एक बार फिर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा,क्योंकि 5 करोड़ की राशि से लघु सिंचाई विभाग इस तालाब का सौंदर्यीकरण करा रहा है।इसके लिए सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं विधायक इंदजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने रविवार को संयुक्त रूप से शिलान्यास किया मौके पर कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

अंग्रेजों के जमाने का रेजलीबांध तालाब 17 एकड़ की विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। पूर्व में इस तालाब में छठ व्रत एवं नौका विहार हुआ करता था लेकिन धनबाद केमिकल नामक फैक्ट्री के कारण धीरे-धीरे इसका पानी जहरीला होता चला गया और तालाब को पूरी तरह से गाद और जलकुंभियों ने घेर लिया। स्थानीय बाजार के कूड़ा करकट एवं अतिक्रमण इसके अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया था। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन में लगातार आवाज उठाए जाने के कारण सरकार ने DMFT फण्ड से जीर्णोद्धार की स्वीकृति दी टेंडर के बाद अब शिलान्यास हो गया।अगर समय से  जीर्णोद्धार का काम हुआ तो यहां की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर यहां बाउंड्री वाल,जॉगिंग ट्रेक,पार्क,बच्चों के लिए झूले,कैफेटेरिया आदि का निर्माण सफलता पूर्वक कराया जाएगा।आने वाले समय मे यह एक बेहतर पिकनिक स्पॉट होगा।

Saffrn

Trending News

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...

CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर, दूध सप्लायर की दर्दनाक...

मोतिहारी : ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर परतापुर शिव मंदिर के समीप रविवार की बीती देर रात बेकाबू वाहन से कुचलकर एक 26 वर्षीय युवक...

SH-91 पर खून से सना मिला युवक का शव, सिर व...

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसएच-91 पर एक अज्ञात युवक का खून से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img