SH-91 पर खून से सना मिला युवक का शव, सिर व पीठ में गोली के निशान, हत्या की आशंका से सनसनी

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसएच-91 पर एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Health Department Add 2 22Scope News

सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया

दरअसल, मधेपुरा जिले के बिहारीगंज-मुरलीगंज एसएच-91 पर बाढ़ राहत शिविर तुलसिया के सामने सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच पड़े शव को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। वह जींस और गंजी पहने हुए था, जबकि उसके शरीर पर कमीज नहीं थी।

Madhepura Body 1 22Scope News

स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 6 बजे सड़क पर खून से लथपथ शव देखा

स्थानीय लोगों ने सुबह करीब छह बजे सड़क पर खून से लथपथ शव देखा और इसकी सूचना बिहारीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लवकुश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर के पिछले हिस्से और पीठ के दाहिने भाग में गोली लगने जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि तड़के तीन से चार बजे के बीच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और शव को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

Madhepura Body 2 22Scope News

SDPO अविनाश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की समीक्षा की

घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की समीक्षा की। वहीं एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस शव की पहचान कराने और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इलाके में इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन असली वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Madhepura Body 22Scope News

यह भी पढ़े : मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...