चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के लालच में DMK जैसे पुराने व ईमानदार साथी को दिया धोखा

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में डीएमके जैसे पुराने और ईमानदार साथी को धोखा दिया है। इसलिए स्वाभाविक है कि डीएमके अब इस बैठक से दूरी बना रही है। ममता बनर्जी के एक दिन पहले ही बैठक में पहुंचने पर उन्होंने तंज कसा है। चिराग ने कहा कि यही वहीं ममता हैं जिन पर राहुल गांधी ने बंगाल चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार और हिंसा फैलाने के आरोप लगाए थे। फिर भी आज उसी गठबंधन के मंच पर खड़ी हैं। उनके हिसाब से ये गठबंधन एक-दूसरे की बुराइयों और कमजोरियों को छुपाने का समझौता भर है। इतिहास गवाह है कि जब-जब एकजुट रहने की जरूरत थी तब ये लोग अलग-अलग रहे हैं।

Health Department Add 2 22Scope News

 

पार्टी के विधायकों की बदौलत LJP(R) का एक सदस्य नामांकन कर रहा है – केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

विधान परिषद चुनाव पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों की बदौलत लोजपा (रामविलास) का एक सदस्य नामांकन कर रहा है और ये उनके लिए गर्व की बात है। पार्टी ने अशरफ अंसारी को चुना है जो उनके पिता स्व. रामविलास पासवान के पुराने साथी और निस्वार्थ कार्यकर्ता रहे हैं। जिन्होंने कभी पार्टी से कुछ मांगा नहीं।

Chirag Paswan 1 22Scope News

राबड़ी के सुरक्षा पर चिराग ने कहा- सुरक्षा परिस्थितियों के हिसाब से बढ़ती-घटती रहती है

राबड़ी देवी की सुरक्षा वापस लेने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि सुरक्षा परिस्थितियों के हिसाब से बढ़ती-घटती रहती है, इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनकी खुद की सुरक्षा भी कई बार हटाई और फिर बढ़ाई गई। एमएलसी नामांकन में लालू यादव और तेजस्वी यादव के न रहने पर चिराग बोले कि पार्टी में अपने पद को लेकर जितनी गंभीरता होनी चाहिए वो नहीं दिख रही है।

Chirag Paswan 22Scope News

यह भी पढ़े : INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते रहें बैठक, केवल स्वार्थ का…

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...