झारखंड एशियन विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय टीम ने जीता, जापान को 4-0 से चटाई धूल

रांचीः झारखंड एशियन विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय टीम ने जीत लिया है। फाइनल में भारतीय टीम ने जापान की टीम को 4 गोल से हरा दिया है। पूरे मैच में जापान की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका। चौथे क्वार्टर के अंत में भारत ने मैच का चौथा गोल किया। चौथे क्वार्टर के अंत में भारत की ओर से मैच का चौथा गोल वंदना कटारिया ने किया। वहीं मैच का तीसरा गोल लालरेमसियामी ने किया।

वहीं मैच का दूसरा गोल दीप ग्रेस एक्का ने किया। दूसरे हाफ की शुरुआत में भारतीय टीम ने शानदार तरीके से करते हुए पहला गोल किया। भारतीय टीम की ओर से संगीता कुमारी ने ये गोल किया। पहले हाफ की समाप्ति पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही।

इस दौरान जापान की टीम को कई पेनाल्टी कोर्नर भी मिले लेकिन जापान की टीम इन पेनाल्टी कोर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। तीसरा हाफ भी गोलरहित रहा। दोनों टीम ने गोल करने के कई प्रयास किये लेकिन दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाया।

पहला क्वार्टर रहा गोलरहित

दोनों टीम मैच के शुरुआत से ही काफी आक्रामक दिख रही थी लेकिन पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन इन मौकों को गोल में तब्दील करने में दोनों टीमें असफल रही।

झारखंड एशियन विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत और जापान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जापान की टीम शुरुआत से ही काफी आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए भारतीय रक्षापंक्ति को लगातार भेदने की कोशिश करती रही।

इस दौरान भारतीय रक्षापंक्ति ने जापान के आक्रामण का सफलापूर्वक सामना किया। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से भी गोल करने के कई प्रयास किये गए लेकिन जापान की रक्षापंक्ति ने भारतीय प्रयास को भी सफल होने नहीं दिया।

 

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...