एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय महिला टीम का जलवा बरकरार, जापान को 3-0 से दी मात

राजगीर : भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार यानी 17 नवंबर को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के अपने पूल के आखिरी मैच में जापान के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में यह भारत की पांचवीं जीत है। इससे पहले भारत ने दक्षिण कोरिया और मलेशिया, थाईलैंड और चीन को हराया था। भारत के लिए दीपिका (47वें और 48वें मिनट में) ने दो तो वहीं नवनीत कौर (37वें मिनट में) ने एक गोल किए।

आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में ही लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन दोनों में भारत को निराशा हाथ लगी। इस तरह मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें एक दूसरे के ऊपर हावी रहीं, लेकिन इस दौरान किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। विश्व रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन जापान के डिफेंस को भेद पाना उनके लिए आसान नहीं था। खेल का पहला हाफ गोलरहित रहा।

India 2 22Scope News

यह भी देखें :

भारत अब 19 को सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगा

ब्रेक के बाद खेल के तीसरे क्वार्टर में भारत को पहली सफलता हाथ लगी। जब भारत बनाम जापान मुकाबले के 37वें मिनट में भारतीय हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर ने फील्ड गोल के जरिए गोल कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके अलावा इस क्वार्टर में और कोई भी गोल नहीं हो सका। मैच का आखिरी क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। भारत ने इस खेल के अंतिम 15 मिनट में लगातार दो गोल करते हुए मैच में अपनी स्थिति मजबूत करते कर ली और इस प्रतियोगिता में एक और जीत की ओर कदम बढ़ा लिया। भारत के लिए आखिरी दोनों गोल दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। इसके साथ ही भारत ने जापान को 3-0 से करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्राफी के ग्रुप स्टेज को पांच मैचों में 15 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए समाप्त किया। भारत अब मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगा।

India 1 22Scope News
भारत अब 19 को सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगा

यह भी पढ़े : एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : महिला टीम की शानदार शुरुआत, मलेशिया को 4-0 से रौंदा

Home Department Review Meeting: बिहार में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन...

बिहार गृह सचिव कुंदन कुमार ने गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। समन्वय...

Heli Tourism: बिहार में ‘पटना Joy Ride’ सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने...

बिहार में हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 की शुरुआत। मुख्यमंत्री ने पटना जॉय राइड का शुभारंभ किया और बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट...

Jamshedpur Kidnapping Case: जमशेदपुर अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, लंबा आपराधिक...

Jamshedpur Kidnapping Case: पूर्वी सिंहभूम जिले की सीतारामडेरा पुलिस ने कोर्ट परिसर के पास से एक युवक के अपहरण के मामले को सुलझा लिया है...