वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। देश में पहली बार वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता को लेकर भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों को भी जगह दी गई। जिसमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का नाम शामिल है।

रांची में आयोजित वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल

एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जिताने में रहा अहम योगदान

चाइना के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत की महिला हॉकी टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय टीम में झारखंड की तीनों खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल थीं। जिन्होंने पूरे एशियन गेम्स में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और यही वजह है कि उन्हें इस प्रतियोगिता में भी मौका दिया गया है। तीनों खिलाड़ी बुधवार को रांची आ चुकी है। रांची पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया गया।

वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी – प्रतियोगिता में कुल 21 मैच खेले जाएंगे

इस प्रतियोगिता में कुल 21 मैच खेले जाएंगे जहां हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे। दर्शक फ्री में सभी मैचों का आनंद ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में जापान, मलेशिया, थाईलैंड, कोरिया, चीन और भारत की टीम भाग लेगी। टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व सविता करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन यानि 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। उसके बाद भारत का दूसरा मुकाबला 28 अक्टूबर को मलेशिया से होगा। भारत अपने तीसरे मैच में 30 अक्टूबर को चीन से भिड़ेगा, चौथा मैच 31 अक्टूबर को जापान के साथ होगा। भारत अपना अंतिम पूल गेम 2 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल 4 नवंबर और 5 नवंबर को खेला जाएगा।

इसे भी देखे

वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी – ये खिलाड़ी हैं टीम में शामिल

गोलकीपर – सविता (कप्तान), बिच्छू देवी खारिबाम
डिफेंडर्स – निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान)
मिडफील्डर – निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति, बलजीत कौर
फारवर्ड – लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया
स्टैंडबाय – शर्मिला देवी, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...