मुसल्लहपुर हॉट पर अपराधियों ने एक दुकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हॉट पर अपराधियों ने एक दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार आठ से 10 की संख्या में अपराधी दुकान पर पहुंच गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से दुकान का कर्मचारी सोनू घायल हो गया है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल सोनू को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो अपराधियों ने तकरीबन आधार दर्जन गोली चलाई है। पुलिस की माने तो मोबाइल बनाने को लेकर दुकानदार और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bank Jobs: Bank of Baroda की कंपनी में 2,049 पदों पर...

Bank of Baroda की सहायक कंपनी BGSSL में 2,049 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन निःशुल्क है और कई पदों पर चयन बिना लिखित...

 CID Jharkhand:JPSC परीक्षा घोटाले में CID का शिकंजा, 20 आरोपी जेल...

 JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सात आरोपी फरार हैं, जिनके खिलाफ इश्तेहार...

Ranchi Crime News:रांची में जमीन और पेट्रोल पंप के नाम पर...

 रांची में जमीन की खरीद-बिक्री और पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस...