फुलवारीशरीफ के ईसापुर के युवक की हिंदूनी में हत्या, जानकारी मिलने के बाद हंगामा

फुलवारीशरीफ : पटना के फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत ईसापुर के रहने वाले गन्नू राय के 22 वर्षीय पोता और धर्मेंद्र राय का बेटा दीपक कुमार की हत्या कर दी गई है। हिंदूनी गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर और लाठी और डंडे से पीटकर दीपक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाश पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। इस घटना को देख वहां मौजूद दीपक के दूसरे दोस्तो ने ईसापूर में लोगों को खबर किया। उसके बाद वहां लोग पहुंचे तब तक सभी बदमाश भाग खड़े हुए थे।

घटना की जानकारी रविवार की देर रात मिलने पर फुलवारीशरीफ थाना पुलिस वहां पहुंची पुलिस टीम ने पानी भरे गड्ढे से दीपक की लाश को बरामद किया। उसके बाद वहां मौजूद लोग हंगामा करने लगे।थाना अध्यक्ष सफिर आलम ने बताया कि देर शाम सात बजे के आसपास ईसापुर के रहने वाले गन्नू राय का पोता धर्मेंद्र राय का बेटा दीपक कुमार अपने दोस्तों के साथ हिंदूनी मूसहरी के पास गया था।उसके दोस्तों ने कुछ देर बाद ईसापुर में बताया कि वहां झगड़ा हो गया है। जब तक कुछ लोग वहां पहुंचते हैं तब तक दीपक की हत्या कर पानी में फेंक दिया गया था। डेड बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं आवेदन के आधार पर आईटीआई संचालक पिता पुत्र को पूछ ताछ के लिए लाया गया है। अन्य नामजद की तलाश की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चला पाएगा।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...