साइबर क्राइम को लेकर नए-नए आयामो को लेकर जानकारी दी गई

कमल कुमार

रांची: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से Cryptocurrency Frauds and Investment Scam पर दो दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है।

डोरंडा के जैप 1 के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। इस ट्रेनिंग को लेकर डीजीपी ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम है। इसमें साइबर क्राइम के नए-नए आयामो को लेकर जानकारी दी जा रही है।

लॉक चेंज, डार्क वेब जैसे साइबर फ्रॉड को लेकर अलग-अलग टेक्निकल सेशन है।जिसमे पदाधिकारियों और दूसरे राज्यों से आए पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दी जा रही है।

इसमें बाहर से आए ट्रेनर टेक्निकल जानकारी दे रहे है। वहीं प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि तैयारी चल रही है।

उसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। इस ट्रेनिंग सेशन कार्यक्रम में डीजी सीआईडी अनुराग गुप्ता, एडीजी संजय आनंद लाटकर, आईजी एवी होमकर सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भी शामिल हुए।

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...