पटना : राजधानी पटना में आज सुबह से ही भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका महिलाएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन की। पटना के डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में आंगनबाड़ी महिलाएं प्रदर्शन कर रही थी। पटना की ढेर सारी जगहों पर भारी जाम देखने को मिला। साथ ही आंगनबाड़ी महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गयी थी। कुछ महिलाएं पुलिस के द्वारा घायल भी हो गई थी। साथ ही उनलोगों पर वाटर कैनन और धक्कामुक्की का प्रयोग किया गया।
आंगनबाड़ी महिलाएं के समर्थन में बीजेपी पूरी तरह से दिखाई दी। आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका पर पुलिस की ओर से वाटर कैनन और धक्का मुक्की का प्रयोग किए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसे अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कुव्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नई स्थापित करना चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि 144 के इलाके में आखिर महिलाएं गई कैसे, बिहार के पुलिस प्रशासन को इसका जवाब देना होगा।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















