रामगढ़ में अज्ञात अपराधियों ने जमकर मचाया तांडव, ड्रिल मशीन फूंकी

रामगढ़ः जिले के सयाल आर ए माइनिंग में अज्ञात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने इस बीच माइनिंग साइट पर जमकर तोड़फोड़ की और आउटसोर्सिंग कंपनी में चल रहे ड्रिल मशीन को आग के हवाले कर दिया। उनका तांडव वहीं पर नहीं रुका, उन्होंने ड्रिल मशीन के ड्राइवर और खलासी के साथ मारपीट भी की।

उसके बाद उनका मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया। उसके बाद केबिन में दो राउंड फायरिंग कर पर्चा थमाते हुए वापस चलें गये। जानकारी के अनुसार बीते रात चार की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने धावा बोला।

घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन लोगों का कहना है कि उग्रवादियों द्वारा लेवी को लेकर यह घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।

इलाके में इस तरह की घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भुरकुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल में लग गई है।

Jharkhand Property Registration Update: जमीन और फ्लैट खरीदना हुआ महंगा, नए...

झारखंड सरकार ने 'झारखंड नगरपालिका भूमि, भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026' लागू कर दी है। अब शहरी क्षेत्रों में संपत्ति खरीदने पर निबंधन शुल्क का...

Jharkhand Cabinet Meeting Update: थैलेसीमिया पीड़ित छात्रों को बड़ी राहत संभव,...

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 3 बजे होगी। थैलेसीमिया और गंभीर बीमारी से पीड़ित छात्रों की 75% उपस्थिति की अनिवार्यता खत्म करने समेत...

Ranchi Crime News Update: एक्सट्रीम बार DJ संदीप हत्याकांड में मुख्य...

रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया।...