पटना में अपराधियों का तांडव : ईंट-पत्थर से कूच कर युवक की ह’त्या

पटना में अपराधियों का तांडव : ईंट-पत्थर से कूच कर युवक की ह’त्या

पटना : पटना में अपराधियों का तांडव : ईंट-पत्थर से कूच कर युवक की ह’त्या- राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेखौफ़ हो कर हत्या, लूट जैसे घटना का अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सावरचक हाता इलाके का है. जहां अपराधियों ने झाड़ियों के पास ईंट-पत्थर से कूच कर एक युवक की हत्या कर दी.

वही हत्या की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मृतक की पहचान बिजली मैकेनिक सावरचक हाता का रहने वाला विकास उर्फ मल्लू के रूप में किया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने मृतक विकास के दोस्तों पर शराब पिला कर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

रिपोर्ट : शक्ति

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...